Monday, November 12, 2012

HI,ALL,I HAVE WRITTEN LYRICS FOR THIS FILM.

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…,

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…,

Tuesday, October 2, 2012

तुमने दिल में मेरे, तूफ़ान उठा रक्खा है - -नित्यानंद `तुषार`


प्रारम्भ प्रकाशन ,गाजियाबाद द्वारा प्रकाशित
हमारे नवीनतम ग़ज़ल संग्रह
`तेरे बग़ैर` जो कि हमारा छठवाँ ग़ज़ल संग्रह है,से एक ग़ज़ल आपके लिये .

ग़ज़ल
अपने जज़्बात को उसमें ही सजा रक्खा है
तुझको देना है जो ख़त, कब से लिखा रक्खा है

क्यूँ न देखूँ मैं तुम्हें, इतना बता दो मुझको
तुमने दिल में मेरे, तूफ़ान उठा रक्खा है

तू किसी और का होने का न वादा करना
मैंने आँखों में तेरा ख़्वाब सजा रक्खा है

क्या बिगड़ता है तुम्हारा जो तुम्हें देखूँ मैं
तुमने चेहरे को क्यूँ हाँथों में छुपा रक्खा है

तुमको एहसास नहीं है अभी मेरे दिल का
कितने सालों से मुझे तुमने जगा रक्खा है

एक लम्हा है वो जिसमें कि मिले थे हम तुम
मैंने आँखों में उसे अब भी बसा रक्खा है

क्या ग़लत है जो कोई तोड़ दे दुनिया के नियम
तुमको कुदरत ने भी फ़ुर्सत में बना रक्खा है
- -नित्यानंद `तुषार` + 91 9927800787

Monday, October 1, 2012

उसने प्रेम को जिया ही नहीं है - -नित्यानंद `तुषार`

आज प्रेम कविता का एक और रंग, आपके लिये

उसका कहना है कि
किसी से लोग किसी स्वार्थ,purpose ,profit के लिये मिलते हैं
वो ऐसा इसलिए कहती है कि
उसने प्रेम किया ही नहीं है
उसने प्रेम को जिया ही नहीं है
यदि उसने सच में प्रेम किया होता ,और दिल से किया होता
तो वो ऐसा नहीं कहती
वो ऐसा नहीं सोचती

वो हमेशा दिमाग़ से चलती है
वो आज से 23 वर्ष पूर्व ये कहती थी
`My heart cannot dominate my brain`
और वो आज भी यही कहती है
उन्हीं का दिल दिमाग़ को डोमिनेट नहीं कर पाता
जो प्यार करने में असमर्थ होते हैं
वो आज भी उस बंजर दिमाग़ से ही संचालित है
जहाँ प्रेम का अंकुर नहीं फूटता
वह कोमल एहसास जानती ही नहीं क्यूंकि उसने प्रेम किया ही नहीं है ,
उसने प्रेम को जिया ही नहीं है
`I also love you`
कहने से ही नहीं हो जाता प्रेम
प्रेम के लिये चाहिए
एहसास भरा दिल
दिमाग़ को dominate करने वाला दिल
एक अटूट विश्वास
गहरा समर्पण
दूसरे की भावनाएं समझने और उनकी केयर करने की असाधारण क्षमता
किसी के लिये कुछ कर गुजरने का जज़्बा ,
जो कि उसके पास है ही नहीं
इसीलिए उसने प्रेम किया ही नहीं है
उसने प्रेम को जिया ही नहीं है
जब भी फ़ोन पर वार्ता के दौरान मिलने का प्रस्ताव दिया
उसने नये- नये बहाने बना दिये
एक दिन बहुत ज़ोर डालने पर
उसने बस इतना ही कहा कि मेरी कुछ शंकाएं हैं
वो जानती ही नहीं कि प्रेम में शंकाओं की कोई जगह होती ही नहीं ,
जो दिल से प्रेम करते हैं
वो किसी को धोखा देने की बात सोच भी नहीं सकते
पर वो ये जानती ही नहीं क्यूंकि उसने प्रेम किया ही नहीं
उसने प्रेम को जिया ही नहीं है - -नित्यानंद `तुषार`

प्यार के पेड़ को हरा रखना - -नित्यानंद `तुषार`

वक़्त के साथ मत बदल जाना
प्यार के पेड़ को हरा रखना - -नित्यानंद `तुषार`

In Roman

Vaqt Ke Saath Mat Badal Jana
Pyaar Ke Ped Ko Hara रखना - -Er. NITYANAND `TUSHAR`
+91 9927800787

तुम से मिलकर बदल गई दुनिया - - नित्यानंद `तुषार`

तुममें क्या है, बता नहीं सकते
तुम से मिलकर बदल गई दुनिया - - नित्यानंद `तुषार`

IN ROMAN

Tummein Kya Hai, Bata Nahin Sakte
Tumse Milkar Badal Gayee Duniya - -Er. NITYANAND `TUSHAR`,+91 9927800787

तुम खूबसूरत हो- -नित्यानंद `तुषार`

आप हमारी ग़ज़लें पढ़ते आए हैं ,
आज एक गीत आपके लिये

गीत

... तुम खूबसूरत हो
मेरी ज़रुरत हो

तुम ही हँसी हो मेरी
तुम ही ख़ुशी हो मेरी

इन धडकनों में तुम हो
तुम ज़िन्दगी हो मेरी

जो ख़वाब देखा है ,
उसकी हक़ीक़त हो
तुम ख़ूबसूरत हो...........

तुम भावना हो मेरी
तुम साधना हो मेरी
तुम हो तपस्या मेरी
आराधना हो मेरी

विश्वास कर लो तुम
मेरी इबादत हो
तुम खूबसूरत हो .........

हर बात में हो तुम ही
दिन, रात में हो तुम ही
अब सोच में भी तुम हो
जज़्बात में हो तुम ही

तुम ही मेरी मंज़िल,
मेरी मुहब्बत हो
तुम खूबसूरत हो .............नित्यानंद `तुषार`
ई मेल ntushar63@gmail.com