Sunday, October 2, 2011

हम उन्हें भी चाहते हैं, दुश्मनों को क्या पता - -नित्यानंद `तुषार`



ये सफ़र कितना कठिन है रास्तों को क्या पता,
कैसे -कैसे हम बचे हैं , हादसों को क्या पता,

 आँधियाँ चलतीं हैं तो फिर, सोचतीं कुछ भी नहीं,
टूटते हैं पेड़ कितने ,आँधियों को क्या पता,

एक पल में राख कर दें, वो किसी का आशियाँ,
कैसे घर बनता है यारो ,बिजलियों को क्या पता,

अपनी मर्ज़ी से वो चूमें, अपने मन से छोड़ दें,
किस क़दर बेबस हैं गुल ,ये तितलियों को क्या पता,

आईने ये सोचते हैं ,सच कहा करते हैं वो,
उनके चेहरे पर हैं चेहरे आईनों को क्या पता,

जाने कब देखा था उसको ,आज तक उसके हैं हम,
क़ीमती कितने थे वे पल , उन पलों को क्या पता,

जैसे वो हैं हम तो ऐसे हो नहीं सकते `तुषार`,
हम उन्हें भी चाहते हैं, दुश्मनों को क्या पता - -नित्यानंद `तुषार`

(प्रस्तुति --यश)

Tuesday, September 13, 2011

Er. NITYANAND `TUSHAR`

Nityanand Tushar
 
  For  Kavi sammelan ,Mushayera and Solo Show ( Ekal Kavy Paathh ) of poet, Er.Nityanand `Tushar`
  please contact at ghazalmagic@gmail.com
                            Mobile no.+91 9968046643
 Thanks and Regards.
 Yash
                                           

Wednesday, June 8, 2011

आँखों -आँखों में तू अब प्रेम कहानी लिख दे - - नित्यानंद `तुषार`

आँखों -आँखों में तू अब प्रेम कहानी लिख दे
अपने  होंठों से तू   होंठों  पे निशानी लिख दे
कितनी   रातों को  मैं जागा हूँ तेरी चाहत में
मेरी  क़िस्मत   में कोई  रात  सुहानी लिख दे

कैसी ख़ुशबू  है `तुषार` उसमें कशिश कितनी है 
कोई   देखे  जो  उसे,  रात की  रानी लिख दे  - - नित्यानंद `तुषार`
 yash

Tuesday, May 31, 2011

Nityanand Tushar on DD1 in Kavita Samay( DELHI DOORDARSHAN )

http://www.youtube.com/watch?v=xSSIHIpLLeE
This video was uploaded by gosthi ,here i have added for you,please feel free ,share,and forward it to other poetry lovers.Thanks
yash

Saturday, May 21, 2011

ये साहित्यिक चोरी में लिप्त हैं- - नित्यानंद `तुषार`

 iit spring fest 2011 में,तथा कुछ और जगह  हमारी रचना मेरा अपना तजुर्बा है को अपनी नई रचना बताते हुए कुमार विश्वास (डाक्टर कुमार विश्वास )ने श्रोताओं को सुनाया है,इसके अलावा जो रचना nit  पटना में सुनाई गई है वह भी हमारी रचना `दिल समझे या न समझे समझाना पड़ता है` में से निकाली गई है ,ये और भी दूसरे कवियों क़ी टिप्पणियाँ , और कविताएँ आदि पढ़ते रहे हैं ,इस प्रकार एक लम्बे समय से ये साहित्यिक चोरी में लिप्त हैं ,और अब जब इनकी पोल खुल गई है तो लोगों को धोखा देने के लिये तमाम हथकंडे अपना रहे हैं ,जिनमें दूसरे कवियों के tape आदि लगवाये जा रहे हैं , हम सोचते थे उनका नाम साफ़ -साफ़ न लिखें ,इसीलिए हमने संकेतों में बात क़ी थी पर लोगों ने साहित्यिक चोर को बेनक़ाब करने के के लिये पिछले कई महीने में कई बार आग्रह किया है,और अब ये आवश्यक हो गया है  इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ये विवरण नाम सहित आप लोगों को दिया जा रहा है - - नित्यानंद `तुषार` 

Wednesday, April 13, 2011

युग वंशिका ,


हिंदी की नई साहित्यिक पत्रिका

 - - संपादक -- नित्यानंद `तुषार`

(मर्मस्पर्शी कहानियाँ , सरस कविताएँ , गीत ,ग़ज़ल , लेख आदि )

जुलाई 2011  के प्रथम सप्ताह में बाज़ार में उपलब्ध  होगी , अपनी प्रति के लिए अपने शहर के पत्रिका विक्रेता से संपर्क करें , कोई  कठिनाई होने पर  ghazalmagic@gmail.com          पर  मेल कर  संपर्क करें