Tuesday, February 8, 2011

नालायकों को लायक, इस दौर ने बनाया - नित्यानंद `तुषार




  • Preeti Rawat

    नित्‍यानंद जी
    में ये तो नही जानती की आपक जो कह रहे हो उसकी सच्‍चाई क्‍या है, ये या तो आप जानते हैं या कह जिनके लिए कह रहे है वो जानते हैं क्‍योकि हमने पहले उन्‍हे सुना हैं तो यह कहना की आपकी हैं या उनकी हम इसे सत्‍यापित नही कर सकते है

    परंतु ...में यह जरूर कहना चाहती हु कि उन्‍होने नयी पीडी को कविता सुनना और कविता सुनने का सलिका जरूर सिखाया हैं नही तो जवान पीडी सिर्फ पब पर जाने का ही र्शौक रखती थी , कविताऔ में क्‍या जादु हैं ये तो वो जानती ही नही थी, ये उन्‍होने ही सिखाया हैं

    देखा जाये तो अच्‍छी कविताओं को सुनना शायद जवान पीडी उन्‍ही से सीखी है,और दुसरे अच्‍छे कवियो को भी,

    में उनकी पैरवी तो नही कर रही हु पर ये जरूर जानती हु कि नयी पीडी को इस युग में उन्‍होने कविताओं से जुडा जो दुसरे किसी कवि ने नही कियाा

    और ये भी मानती हु कि उनसे अच्‍छी कवितायें लिखने वाले भी बहुत सारे कवि है जिन तक अभी हम नही पहुचे पर उन्‍हे समझ पाये और सुन पाये ये जरूर उनकी कौशिशो का नतीजा हैं

    इसे नकारना भी गलत ही होगा ...........................

    or aapki kalam me bhi gajab ka jadu hai ye bhi mana hamne......




  • Ankit Shukla ‎@preeti ji...apke hamare wichar bht milte hai, ye to ham bhi mante hai ki TUSHAR JI BHT ACCHA LIKHTE HAI...




  •  
    Nityanand Tushar

    ‎@preeti ji rawat ये ग़ज़ल की पंक्ति जिस पर हम लोग चर्चा कर रहे हैं, 22 अगस्त 1992 को लिखी गई थी तथा 1996 में मेरे ग़ज़ल संग्रह `सितम की उम्र छोटी है` में छपी थी , जिसे लोगों ने ख़रीदा था ,वर्ल्ड बुक फेयर 1996 में भी इसकी का...फ़ी बिक्री हुई , ...फिर ये किताब इतनी पोपुलर हुई कि `साये में धूप ` के बाद ग़ज़लों की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब बन गई ,और ये तो तब हुआ जब किसी बड़े नेटवर्क से इसे बेचा नहीं गया था, नहीं तो जाने क्या हाल होता ,बड़े नेटवर्क से न बेचे जाने के पीछे कारण ये था कि लोग खरीद सकें , क्योंकि साहित्यिक किताबें महँगी होतीं हैं और मैं लोगों की पहुँच में कीमत रखना चाहता था ,ये किताब अब पांचवीं बार छपकर आएगी ,किसी मोस्ट पोपुलर कवि की ,किसी सेलेब्रिटी कवि की ,कोई ग़ज़लों की किताब इतनी बार आज तक नहीं छपी है (जबकि वो बड़े दावे के साथ शायरी करने और श्रोताओं के दाद न मिलने की दशा में कल से शायरी छोड़ने क़ा दावा करते हैं ,शायरी तो आप तब छोड़ेंगे जब आप शायरी जानते हों,जब आप चार लाइन की तीन तुक भी ठीक से नहीं मिला सकते तो आप शायरी कहाँ जानते हैं ,जो आप शायरी छोड़ेंगे ),आप चाहेंगी तो आपको उन हज़ारों लोगों में से कुछ उन लोगों के एड्रेस भेज दिये जायेंगे जिन्होंने ये किताब खरीद रखी है उनसे आप पुष्टि करके इसे सत्यापित कर सकती हैं ,इस पुस्तक कि समीक्षाएं भी आपके इस पंक्ति के सुनने से पहले छप चुकी हैं अख़बारों और पत्रिकाओं में ,उनकी छायाप्रतियां भी आपको भेज दी जाएगी ,
    अगर हमें ज़्यादा मजबूर किया जायेगा तो तथा कथित सेलेब्रिटी कवि ? के लिफ्टिंग के और उद्धरण fb पर खोलने के लिये मजबूर होना पड़ेगा( जिससे वो और बेनकाब हों जायेंगे ) ,जिनमें से कुछ अभी सिर्फ़ श्री अंकित शुक्ला जी को मेसेज द्वारा उनकी जिज्ञासा के क्रम में भेजे गए हैं ,

    मेरा किसी से कोई विरोध नहीं है , लेकिन कोई नई पीढी को लगातार गड्ढे में धकेलता चला जाये ,उसे छलता रहे ,कविता के नाम पर अनर्गल बकवास सुनाता रहे , और वो जब मौक़ा लगे, दूसरों की पंक्तियाँ और टिप्पणियाँ उडाकर मासूमों की निगाह में आदर्श बनता रहे, ,क्या ये उचित है ? .ज़रा कल्पना कीजिये कि यदि सच्चाई उन सभी लोगों तक गई , जिनको अभी कुछ पता ही नहीं है और जो किसी को आदर्श मानकर उसका फैन बनने में गर्व क़ा अनुभव कर रहे हैं तो उनकी क्या मनोदशा होगी ? .इसीलिए हमने खुलकर नाम नहीं लिखा है , हम संकेत मैं बात कर रहे हैं . क्या आप चाहेंगे कि किसी सच्चे कवि के हक़ पर डाका पड़े ?
    इस शे`र के साथ बात समाप्त करता हूँ जो की `शुक्रवार` नामक प्रतिष्ठित पत्रिका में छपी मेरी ग़ज़ल में है

    नालायकों को लायक, इस दौर ने बनाया
    जो जानते नहीं कुछ ,वे टॉप कर रहे हैं - नित्यानंद `तुषार`




  • Nityanand Tushar

    ‎@preeti ji rawat Aur haan ,jahaan tak nai peedhi ko kavitaon se jodne ka savaal hai to aapko bata dein ki` sitam ki umr chhoti hai` ke hazaron paathkon mein nayee peedhee ki kai badi sankhya hai. Ab bhi yadi yakin na aata ho to ek baar wor...ld book fair mein prarambh prakashan ke staall par aakar dekh lena ,ye sach aapko apni aankhon se hi dikh jayega ,ki kitne loghamari kitabein khareedate hain ar kitne autograph ke liye line lagaate hain .Maine aisi ghatnaaon ko photo ke layak hi nahin samjha aur kisi ne in cheezon ko hi bada mahattavpurn samjhaaur is tarah ke photograph net par lagaye ,isi tarike se aur aise hi any tarikon se masoomon ko bhramit kiya hai .



  • .वे निरंतर धोखा करते रहते हैं और मासूम बच्चों के आदर्श बनते रहते हैं - नित्यानंद `तुषार`

    facebook पर मेरे नोट मौलिकता क़ा मोल नहीं है चोर यहाँ सम्मानित हैं ,   पर अभी सवाल -जवाब क़ा सिलसिला चल रहा है उनके एक प्रशंशक , एक और नवयुवक द्वारा जो प्रश्न किये गए और उनको जो उत्तर दए गए आपके समक्ष प्रस्तुत हैं .
     Vinit Yadav
    प्रिय दोस्तों,
    मैं एक बात कहना चाहता हूँ कि आज कि तारीख में क्या कोइ ऐसा कवि है जो इस रचना को इतनी अच्छी प्रस्तुति दे सकता है?
    आज मीडिया और टेक्नोलोगी अडवांस हो गयी है. जो नही बदलेंगें समय के साथ मिट जायेंगे.
    आप सभी के सामने मैदान खुला है ..आप... में दम है तो अपनी कविता को खुद सुनाने कि हिम्मत करिए. आप सर आँखों पे होंगे. आखिर में...
    " शौके-दीदार है अगर ,
    तो नजर पैदा कर."



  • Nityanand Tushar

    विनीत जी ,पहले तो सोचा था कि आपको कुछ न कहें पर बाद में लगा कि आपसे कुछ कहा जाये
    क्या किसी की अच्छी प्रस्तुति क़ा तर्क देकर उसके द्वारा की गई साहित्यिक चोरी को जायज़ ठहराया जा सकता है ,यदि आपका जवाब हाँ है, तो फिर कुछ भी कहने क़ा फ़ायदा ...नहीं है.
    ,हम जानते हैं कि जिसे आप पसंद करते हैं उसके बारे में अगर कुछ ऐसा सुनने को मिलता है जिसकी आपने कल्पना नहीं की होती है तो अपार दुःख होता है ,आप लोगों कि मनोदशा हम समझ सकते हैं .



    रही बात कविता सुनाने के दम की तो ,यदि आप खुले मन से सुनेंगे तो आपको प्रत्येक अच्छे कवि की कविता अच्छी लगेगी, यदि आप मुझे सुनना चाहते हैं और मेरा कविता सुनाने क़ा दम देखना चाहते हैं तो मैं आपकी ये चुनौती स्वीकार करता हूँ,(आप कोई कार्यक्रम निर्धारित करें, हमें सुनें और ईमानदारी से अपने दिल से पूछ कर किसी निर्णय पर पहुंचें ) ,क्योंकि कविताएँ तो हम सुनाते ही रहते हैं,और ईशवर की कृपा और आप जैसे श्रोताओं क़ा हमें भरपूर प्यार मिलता रहता है.,आपने कहा है कि आप सर, आखों पर होंगे ,उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप वाकई में अच्छी कविता पसंद कर सकते हैं ,रेगिस्तान में जहाँ ज़ोर की प्यास लगी हो वहाँ अशुद्ध जल भी अच्छा लगता है मगर साफ़ नदी क़ा अगर मीठा जल मिल जाये तो उसकी बात ही कुछ और होती है ,अशुद्ध जल के सप्लायर अपने जल को कुछ और अच्छा और मीठा करने के लिये दूसरों के अच्छे और मीठे जल को चुराते रहते हैं, और प्यासों के साथ बहुत शातिर ढंग से छल करते रहते हैं.वे निरंतर धोखा करते रहते हैं और मासूम बच्चों के आदर्श बनते रहते हैं , वे चार लाइन के कविता को पूरा करने में काफ़ी समय लेते हैं ,क्यूंकि अच्छी और प्रभाव छोड़ने वाली पंक्तियों क़ा उनके पास अभाव होता है ,और यही अभाव उन्हें चोरी की तरफ़ ले जाता है ,कविता सुनाने के बीच -बीच में अनर्गल बातें इसी लिये की जातीं हैं कि आख़िर अच्छी कविताएँ वो बेचारे लायें कहाँ से ,क्योंकि ये उनकी सामर्थ्य में है ही नहीं ,और ये कमजोरी उन्हें दूसरों की पंक्तियाँ लिफ्ट करने , टिप्पणियाँ लिफ्ट करने पर और चोरी पकड़ी जाने पर शर्मिंदगी के लिये मजबूर करती है ,

    आपने मिटने की बात की है अपना ये शे`र कह कर आपकी उस बात क़ा उत्तर देता हूँ और अपनी बात समाप्त करता हूँ .

    अभी हम हैं , हमारे बाद भी होगी हमारी बात
    कभी मुमकिन नहीं होता किसी को भी मिटा देना - नित्यानंद `तुषार`





  • Saturday, February 5, 2011

    अगर सच बोलते हैं हम तो रिश्ते टूट जाते हैं- नित्यानंद `तुषार`


                             ग़ज़ल
     
     
    हवा जब तेज़ चलती है तो पत्ते टूट जाते हैं
    मुसीबत के दिनों में अच्छे-अच्छे टूट जाते हैं

    बहुत मजबूर हैं हम झूठ तो बोला नहीं जाता
    अगर सच बोलते हैं हम तो रिश्ते टूट जाते हैं
    ...
    बहुत मुश्किल सही फिर भी मिज़ाज अपना बदल लो तुम
    लचक जिनमें नहीं होती तने वे टूट जाते हैं

    भले ही देर से आए मगर वो वक़्त आता है
    हक़ीक़त खुल ही जाती है मुखौटे टूट जाते हैं

    अभी दुनिया नहीं देखी तभी वो पूछते हैं ये
    किसी का दिल, किसी के ख्व़ाब कैसे टूट जाते हैं

    'तुषार' इतना ही क्या कम है तुम्हें वो देखते तो हैं
    अगर कुछ रौशनी हो तो अँधेरे टूट जाते हैं   -   नित्यानंद `तुषार`

    Thursday, February 3, 2011

    सख्त कदम उठाने से पहले बार- बार सोचा जाता है -- नित्यानंद `तुषार`

    कुछ नवयुवकों ने मुझसे प्रश्न किये ,उनका उत्तर दिया गया फिर कुछ प्रश्न और पूछे गए ,उनका भी  उत्तर  दिया गया अंत में ये प्रश्न पूछा गया ,उसका जो उत्तर दिया गया ,आपके समक्ष प्रस्तुत है .ये सारी बातचीत ,प्रश्न  ,उत्तर आप face book  पर  मेरी वाल पर देख सकते हैं.
        Ankit shukla तुषार जी आप कि बाते सत्य है तो फिर एक अंतिम सवाल ये कि जिन बड़े लोगो के अपने नाम बताये उनमे से एक वो अपना गुरु बताते है तो वो गुरुदेव और वे सब बड़े कवि लोग जिनमे से आप भी एक है.. आखिर मंच पे इस बात को क्यों नहीं रखते? आखिर किस कारण से सब अपने कंटेंट कि चोरी होने पर भी बात को उठाना नहीं चाहते? क्या ये सिर्फ फेसबुक तक ही सीमित रहेगा??

    Nityanand Tushar जैसा आपने कहा कि आप कवि सम्मेलन में रस लेने जाते हैं आपके रस में कोई बाधा न पड़े इसलिए वहाँ इस प्रश्न को नहीं उठाया जाता है.,उसके लिये वह स्थान उचित नहीं है , यहाँ हम लोग fb पर इस विषय पर परस्पर चर्चा कर सके हैं और कर रहे हैं ,हम सब अपनी सुविधा से समय मिलने पर अपनी बात कह सकें , इसलिए यहाँ यह बात उठी है .अगर और कवि अपने कंटेंट की चोरी के प्रति सतर्क न होते तो इतने सारे उदाहरण कहाँ से आते, ,जो आपको दिये गए हैं ,ये कवियों की आपसी चर्चा से ही निकल कर आये हैं.कुछ पुराने दिनों की यादें , भावनात्मक,व् पारिवारिक सम्बन्ध कानूनी कार्यवाही के रास्ते में भावनात्मक रूप से आड़े आ जाते हैं ,इसलिए सख्त कदम उठाने से पहले बार- बार सोचा जाता है ,पर जब बहुत जरूरी होगा तो लोग उस विकल्प पर भी विचार करने के लिये मजबूर हो सकते हैं .अभी तक कवि समाज के लोग एक दूसरे के लिये सहयोगी के रूप में ही रहे हैं लेकिन इस तरह के परिवेश में परिस्थितियाँ बदल रहीं हैं जिसक़ा हमें बेहद अफ़सोस है.हम चाहते हैं कि कोई कवि?, कवि किसी के कंटेंट को न चुराए जिससे आपसी सौहार्द बना रहे और जो लोग अब लोगों के आदर्श बनने लगे हैं उनके प्रशंशकों को उनकी कारगुजारियां जानकर धक्का न लगे.
    और अब आपके लिये एक शे`र

    जैसे वो हैं हम तो ऐसे हो नहीं सकते `तुषार`
    हम उन्हें भी चाहते हैं दुश्मनों को क्या पता - नित्यानंद `तुषार`

    कुँए से बाहर निकलिये, दुनिया देखिये -नित्यानंद `तुषार`


    दोस्तो फब पर मेरे नोट पर एक नवयुवक ने मुझसे कुछ प्रशन किये हैं सेलेब्रिटी पोएट ?के बारे में ,उनको जो उत्तर दिया है उसे आपके समक्ष ,आपकी अदालत में भी रख रहा हूँ
    @अंकित जी, आपकी पूरी बात हमने समझ ली है अब ,आप हमारी बात सुनिए ,यदि आप उनकी मार्केटिंग टीम क़ा हिस्सा हैं तो हमें आपसे कुछ नहीं कहना है और यदि वास्तव में आपकी कोई जिज्ञासा है तो उसके लिये हम सदैव तत्पर हैं.
    वैसे तो कोई किसी क़ा विकल्प नहीं होता ,पर थोड़ी देर के लिये आपकी बात मान भी ली जाये तो तो सुनिए इंजिनियर क़ा विकल्प इंजिनियर ही होगा कोई डॉक्टर नहीं ,और डॉक्टर क़ा विकल्प डॉक्टर ही होगा कोई इंजिनियर नहीं. कोई मौलिक कवि ही किसी मौलिक कवि क़ा  विकल्प हो सकता है ,किसी मजमेबाज क़ा नहीं ,किसी चोर कवि क़ा नहीं, दूसरों की कविताओं से पंक्तियाँ या कविता उठाने  वाले क़ा विकल्प नहीं ,या दूसरों की टिप्पणियाँ सुनाने  वाले क़ा विकल्प नहीं ,और मेरे पास इन सब  बातों  के साक्ष्य हैं जो मैंने लिखीं हैं ,देश के एक बड़े कवि के अनुसार उनसे बड़ा चोर और नीच कोई और नहीं है ,ये लिखित रूप में मुझे sms से भेजा गया है ,आज ही देश की एक बड़ी कवियत्री ने मुझे फ़ोन पर बताया है की उनकी गंगा और तिरगा कविता भी उनके द्वारा  मार दी गई है , राजस्थन के एक  enginering के छात्र ने बताया है कि उसकी एक कविता जो कि ब्लॉग पर है उसे भी उन्होंनेबिना उस क़ा नाम लिये  सुनाया है, देश के  एक    बड़े शायर क़ी टिपण्णी भी उन्होंने उडाकर इंजीनियरिंग के छात्रों  को सुनाई है, ऐसे एक नहीं अनेक उदाहरण हैं और उनके सबूत भी हैं.असल  में उन्हें ऐसा करने क़ी लत पड़ चुकी है

    आपने कहा है कि हम कवि सम्मेलन में कविता क़ा रस लेने जाते हैं ज़रूर जाइये और रस भी लीजिये ,आपसे किसने कहा है कि आप ग्रामर और ग़ज़ल के नियम में उलझें ,आप श्रोता   हैं और ये काम  आपका है भी नहीं, पर जो आदमी अपनी जिस कविता को ग्रेट कहता और कहलवाता है तो क्या इस देश क़ा कोई कवि उस कवि से शुद्ध कविता कि अपेक्षा भी न रखे? , जब उस कवि को कविता या ग़ज़ल  क़ी बारीकियां नहीं पता हैं तो वह देश क़ी जनता को धोखे में क्यूँ रखना चाहता है ,वह किस मुँह से जाकर  टीवी चैनल  पर जाकर बैठता है?और किस अधिकार से राय देता है .यदि आप सर्वश्रेष्ठ    होने क़ा दावा करेंगे तो आपको सर्वश्रेष्ठ   होना भी पड़ेगा और उसमें कविता,ग़ज़ल क़ी बारीकियों  क़ा ज्ञान भी सम्मिलित है.
    रही बात आपके रस क़ी ,कि  आप रस लेने जाते हैं .दोस्त अभी आप खराब तेल क़ी जलेबी खा रहे हैं जिस दिन शुद्ध घी क़ी जलेबी खाओगे उस दिन  तेल क़ी जलेबी क़ी तरफ देखोगे भी नहीं ,जिन अमर्यादित टिप्पणियों में आप रस अनुभव कर रहे हैं उससे ज्यादा रस तो और अन्य माध्यमों में मिल सकता है अगर पतन क़ी राह ही चुन  ली है तो .
           आपने कहा है क़ी उसमें कुछ तो खास होगा जिसकी पूरी युवा पीढी दीवानी है ,आइये आपको दीवानगी के लेवल से परिचित करा  देता हूँ देश  क़ी आबादी यदि १२५ करोड़ मान ले औरमान लें जैसा कि बताया जा रहा है  साठ प्रतिशत युवा हैं तो ये संख्या ७५ करोड़ बैठती है ,आप दिमाग़ पर जोर डालकर सोचिये क़ी क्या देश में उनके ७५ करोड़ दीवाने हैं?में समझता हूँ कि इसके  पचास हजारवें भाग  के बराबर लोग भी उनका नाम नहीं जानते,दीवाना होना तो बहुत दूर की बात है . इन्टरनेट  वालों को ही युवापीधी मानकर आप युवा पीढ़े को आंकने में ग़लती कर रहे हैं हमारी या हमारे जैसे अन्य कवि की  ग़ज़ल या अन्य कविता  दैनिक  जागरण ,या अमर उजाला जैसे अखबार में छपती है तो ४०-५० लाख के circulation के अखबार कोअगर १० लोग भी पढ़ते हैं तो वो एक बार में ही ४-५ करोड़ लोगों तक पहुँचती है,हमारी ग़ज़लें पिछले ३० सालों मैं ४०० -५०० बार से ज्यादा छप चुकी हैं अब ज़रा डाउनलोड से कम्प्यर  कीजिये जब एक बार में ही ४-५ करोड़ हो गए तो ज़रा हिसाब लगाइए कि प्रिंट के कितने डाउनलोड (पढना)हो गए , कुँए से बाहर  निकलिये, दुनिया देखिये , मैंने पहले ही कहा कि अगर जिज्ञासा    है तो हर सवाल क़ा जवाब दंगे और अगर उनकी टीम    के आप भी मेम्बर हैं  जो कि मासूमो के    भविष्य से खेल रही है और  उन्हें पतन क़ी और ले जा  रही है तो बात और है
    एक   बात और ,इस बातका बी हल्ला मचा  रखा है कि 4   lakh download हो गया ,40 lakh   download    हो  गया ,अब ज़रा ये भी समझ लीजिये ,उनकी टीम  ने iit iim और अन्य  कालेज तक पहुँच बनाई  और उन मासूमों के सामने एक सामान्य कवि? जिसका   कि अभी सीखने समझने क़ा समय है  ,को एक बड़े कवि के रूप में प्रचारित किया ,यहीं से बच्चे  धोखे में आने शुरू हुए उसके बाद उन बच्चों  के junior  आये और वो  उस कचरे को कविता समझने लगे जो  कि  वस्तुत कविता है ही नहीं, बात लम्बी हो रही है समाप्त करने क़ी कोशिश करता हूँ, इंजीनियरिंग ,मेडिकल,मैनेजमेंट के और iits के कुल छात्र संख्या  लगभग १० लाख होगी इनमें से यदि दस प्रतिशत यानि 1 लाख ने  ने 2 या चार बार सुन लिया तो  हो गए चार या ५ लाख डाउन लोड
    इन्होए iit,आईआईएम, और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को इधर,उधर,से उड़ाया हुआ माल सप्लाई कर मूर्ख बनाया है जिस दिन  वे मासूम सच जान जायेंगे और सच्चे कवियों से परिचित हो जायेंगे  ऐसे लोगों को वे वहाँ घुसने भी नहीं देंगे..आपकी कोई और जिज्ञासा हो तो आप पूछ सकते हैं
    अंकित जी, ईश्वर भी देख रहा है कि किस प्रकार बच्चों  को ग़लत बातें बताकर उन्हें पथभ्रष्ट किया जा रहा है, झूठ क़ा साथ देना ,अपराधी क़ा साथ देना कानूनी और  नैतिक दोनों तरह से ग़लत है.और  जिस चीज़ को आप मामूली समझ रहेहैं (दूसरों कि रची चीज़ों को ,उठाना, ,दूसरों  की कविताओं से पंक्तियाँ उठाना )कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है जिसमें जुरमाना और सजा दोनों हो सकती हैं .
    ,आप शायद नहीं जानते होंगे,वो मेरे भी प्रिय हैं ,ह्रदय  के बहुत निकट है  वो मेरा आदर करते हैं और में भी, आज भी उनसे ,उनके परिवार से  उतना ही स्नेह करता हूँ, जितना पहले करता था ,, पर वैचारिक    मतभेद अपनी जगह हैं, और और ये सब जो हो रहा है उसका मुझे दुःख भी है पर क्या करूँ उन्होंने   हालात ही ऐसे पैदा कर दिये हैं कि अब मजबूरी में मुँह खोलना ही पड़ा है भी तक भी मैंने अपनी जबां से  या कलम से उनका नाम नहीं लिया है उनके बारे में  जो कुछ भी लिखा है मजबूरी में लिखा है और लिखने में बहुत तकलीफ हुई है  है  , क्योंकि आप जिसे प्रेम करते है उसे खूबसूरत और परफेक्ट ही देखना चाहते हैं

    ज़रा सोचो दिलों में फासले कैसे पनपते हैं

    जुदा होते हैं आख़िर क्यों जिन्हें धड़कन सुनाते हैं  -नित्यानंद `तुषार`

    Tuesday, February 1, 2011

    मौलिकता क़ा मोल नहीं है , चोर यहाँ सम्मानित हैं - नित्यानंद `तुषार`

    खुद को सेलेब्रिटी कहलवाने वाले   कवि? ने हमारी  ग़ज़ल की पंक्ति
    मेरा अपना तजुर्बा....को अपनी रचना बताते हुए iit kharagpur  के spring fest  2011 में आयोजित ,कवि सम्मेलन में गाया
    you tube पर  spring fest 2011 सर्च  कर  आप  ऐसा  होते  हुए  देख  सकते  हैं , हमें  अपने एक गीत की कुछ पंक्तियाँ अचानक याद आ गईं हैं जिन्हें हम आपके लिये प्रस्तुत कर रहे हैं

    मौलिकता    क़ा  मोल  नहीं  है , चोर  यहाँ  सम्मानित  हैं
     बुद्धि ,पतिभा ,मेधा ,  कौशल ये सब तो अपमानित हैं
    कवि ,  लेखक अब हतप्रभ हैं ,आज सृजन  खतरे में है
    उठो जवानो जागो     तुम ,आज      वतन खतरे में है

    काश्मीर में    आग लगी    है ,       गौहाटी     थर्राई है
    मुंबई    में विस्फोट   हुए     हैं ,दिल्ली   भी घबराई है
    देवदार ,सागौन    जले   ,आज    पवन   खतरे    में है
    उठो जवानो जागो तुम , आज वतन      खतरे में है -  नित्यानंद `तुषार`

    आप इसे क्या कहोगे

     आप इसे क्या कहोगे
           मेरी ये ग़ज़ल मेरे ग़ज़ल संग्रह सितम कि उम्र छोटी है में प्रकाशित हुई थी .ये संग्रह १९९६ में प्रकाशित हुआ था
    संग्रह बहुत पसंद किया  गया ,हज़ारों कापियां बिकीं, चार बार छप चुका है और अब पांचवी  बार छप कर आएगा 
    दुष्यंत कुमार जी के संग्रह साए में धूप के बाद पाचवीं बार छपने वाला संभवतया ये पहला संग्रह है ,
    पाठकों के इस सहयोग के लिये सभी क़ा धन्यवाद
    .इस  संग्रह  की  पहली  ग़ज़ल  के  कुछ  शे`र  नीचे  दे  रहा  हूँ  
    मेरा अपना तजुर्बा है ,इसे सबको बता देना
    हिदायत से तो अच्छा है किसी को मशवरा देना
    अभी हम हैं हमारे बाद भी होगी हमारी बात,
    कभी मुमकिन नहीं होता  किसी को भी मिटा देना
    मेरी हर बात पर कुछ देर तो वो चुप ही रहता है ,
    मुझे मुश्किल में रखता है फिर उसका मुस्कुरा देना - नित्यानंद `तुषार`
    अब आपको एक सूचना दे रहा हूँ कि मोस्ट पोपुलर , यूथ पोएट ,सेलेब्रिटी पोएट कहे जाने वाले ,एक कवि?ने iit खरगपुर के स्प्रिग्फेस्ट नामक कार्यक्रम के कवि सम्मेलन में ये रचना पढ़ीअपनी नई रचना बताते हुए
    मेरा अपना तजुर्बा है ,तुम्हे बतला रहा हूँ में 
    कोई लब छू गया था तब के अब तक गा रहा हूँ में
     आप पहले ये रचना पढ़ ले और फिर उसी रचना को उन्ही कवि?के मुख से अपनी बताते हुए सुन लें  और फिर आप लोग बताएं कि ये क्या है और मुझे अब क्या करना चाहिए
    आप लोग you tube पर spring fest 2011 डालकर search करें और पार्ट 6 में मेरा अपना तजुर्बा सुन लें और हक़ीक़त से रूबरू हों .